फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निदेशक के छापे में दो चिकित्सकों समेत चार कर्मी मिले गैर हाजिर

Thu, 02 May 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक दंतक पंचकूला ने महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल व पाली का निरीक्षण किया। छापे में दो चिकित्सक व दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। निदेशक ने गैर हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर को 1:10 बजे डॉ. कुलदीप गौरी निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (दंतक) पंचकूला ने जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेशचंद आर्य के साथ गांव पाली स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में हाजिरी रजिस्टर की जांच पर एक चिकित्सक व एक कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसके बाद निदेशक नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचे। यहां हाजिरी रजिस्टर की जांच करने पर एक चिकित्सक व एक लिपिक गैर हाजिर मिले।
दो घंटे चला निरीक्षण, लापरवाही पर लगाई फटकार
करीब दो घंटे तक चले औचक निरीक्षण में निदेशक ने बदहाल सफाई व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने दंतक विभाग में बायोमेडिकल के प्रबंधन को लेकर मिली खामियाें के बाद जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए नियमित सफाई के निर्देश दिए। साथ ही एसी लगाने, दंतक विभाग में बायोमेडिकल वेस्ट का प्रबंधन, जनरल ओपीडी में मरीजों के लिए वॉल फैन लगाने के निर्देश दिए। डॉ. कुलदीप गौरी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले रोगियों व आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जिम्मेदारी पूरी व्यवस्था रखें। साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारियों को बायोमैट्रिक हाजिरी का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तय समय में पूरा करना होगा निर्माणाधीन भवन का काम
डॉ. कुलदीप गौरी ने 100 बैड के निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तय समय में काम पूरा करने के आदेश दिए। अनिल कुमार ने बताया भवन का सिविल वर्क मार्च 2024 में पूरा होना था लेकिन ड्राइंग में कुछ परिवर्तन के कारण इसकी समय अवधि सितंबर 2024 तक बढ़ा दी थी। उन्होंने बताया निर्माणाधीन भवन में अभी एसी लगाने, फायर फाइटिंग, ओटी का इलेक्ट्रिक वर्क व लिफ्टिंग का कार्य अभी शेष है। उन्होंने प्रवर चिकित्सा अधिकारी को आदेश दिए कि समय-समय पर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें