फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धरने के 56वें दिन समर्थन में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, राज्यसभा में उठाएंगे मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर बाघोत एवं सेहलंग गांवों के बीच ग्रामीणों का धरना 55वें दिन भी जारी रहा। रविवार के दिन धरने को समर्थन देने राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। दीपेंद्र हुड्डा ने धरने को पूरा समर्थने देते हुए कहा कि वह धरना दे रहे लोगों के साथ हैं। इस मांग को संसद में उठाएंगे जिसमें कांग्रेस के सभी नेता समर्थन करेंगे। यदि फिर भी सरकार यह मांग पूरी नहीं करती है तो राज्यसभा में सरकार की जमकर खिंचाई करेंगे। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि यह कट जब तक नहीं बनता तब तक धरना यूं ही जारी रहेगा। इस कट के बनने से यह पिछड़ा हुआ इलाका राजधानी चंडीगढ़ और दूसरे राज्यों से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह व पूर्व सीपीएस अनीता यादव व सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ठाकुर दलीप सिंह व पूर्व सरपंच राधेश्याम गोमला, मूलाराम पूर्व विधायक नांगल चौधरी,सतीश यादव पूर्व जिला प्रमुख, प्रवीन चौधरी, सत्यवीर झूकिया, विजय सिंह चेयरमेन,महावीर पहलवान, रणधीर पहलवान, रवि, केपी यादव, राहुल सोनू तंवर, रमेश क्रांति, कुलदीप यादव, दलीप पाथेड़ा थे तथा धरने पर रणधीर सिंह पहलवान बाघोत, सुरेंद्र नंबरदार अटेली, ओमप्रकाश पीटीआई नौताना, सूबेदार हेमराज अत्रि बाघोत, रिटायर्ड डा. रामसिंह सेहलंग, सूबेदार सुखबीर सिंह छितरोली, रघबीर पंच सेहलग, रवि प्रधान सेहलंग, नरेंद्र कुमार शास्त्री छितरोली, सत्यवीर एक्स सरपंच नौसवा, राधेश्याम गोमला, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सेहलंग, महावीर पहलवान बाघोत व आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें