बाछौद सहकारी समिति के नवनियुक्त चेयरमैन दिनेश जेलदार का स्वागत करते पैक्स सदस्य।
नारनौल। मिर्जापुर-बाछौद प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का चेयरमैन श्यामपुरा निवासी दिनेश जेलदार काे निर्विरोध चुना गया। मिर्जापुर-बाछौद पैक्स के अंतर्गत 15 गांव लगते तथा 3503 मतदाता हैं। पैक्स प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि समिति के इंस्पेक्टर अशोक कुमार को पीठासीन अधिकार नियुक्त किया।
इसमें पैक्स के 9 निदेशकों ने श्यामपुरा निवासी दिनेश जेलदार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिन्हें सभी सदस्यों ने सर्वसहमति निर्विरोध चुन लिया गया। इसके अलावा गांव ताजपुर निवासी रामकुमार को उपप्रधान चुना गया। हैफेड के प्रशासक छोटेलाल चेयरमैन ने नवनिर्वाचित चेयरमैन का फूलमालाओं से स्वागत किया। छोटेलाल ने कहा कि पैक्स किसानों के हितों के लिए कार्य करेगी तथा उनको समय खाद बीज दूसरी प्रकार के ऋण मुहैया करवाए जाएंगे। नवनिर्वाचित चेयरमैन दिनेश जेलदार ने कहा कि बाछौद पैक्स में किसानों के हितों के लिए कार्य किए जाएंगे तथा किसान को समय पर ऋण तथा खाद-बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। जल्द ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलकर किसानों व पैक्स का उत्थान व मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर बसंत लाल, श्याम लाल, राजपाल, डायरेक्टर रतीराम, योगेश छापड़ा, राजकुमार, मुन्नी देवी, रमेश कुमार, सुरेंद्र नंबरदार व सुमित आदि मौजूद रहे।