फोटो नंबर- 25हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए दिनेश अग्रवाल। संवाद
नारनौल। आस्था का भी अपना अलग अंदाज होता है और कुछ लोग भगवान की भक्ति में दूसरों से हटकर भी कार्य कर देते हैं। महाशिवरात्रि को लेकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे मोहल्ला चौधरियान के दिनेश अग्रवाल ने भी हटकर कार्य करते हुए पैदल हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए और भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। दिनेश अग्रवाल ने अपने मोहल्ला चौधरियान के शिवालय में भगवान शिव को गंगाजल चढ़ाया। दिनेश ने बताया कि वे 14 वर्षों से लगातार कांवड़ ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत दो वर्षों से वे महाशिवरात्रि पर कांवड लेकर आने लग गए हैं। दिनेश ने बताया कि नारनौल से केवल वे एक मात्र व्यक्ति है जो महाशिवरात्रि पर भी हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ बाघोत से 20 लोग और साथ थे जो कांवड़ लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि बाघोत वाले तो वहीं चले गए और वे अपनी कांवड़ को नारनौल लेकर आ गए। दिनेश ने बताया कि इस समय कांवड़ियों के लिए कही भी शिविर नहीं लगे होते इसलिए वे सारी व्यवस्था स्वयं ही करते हैं। दिनेश ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की प्रेरणा से ही वे इस महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से जो कि 365 किलो मीटर दूर है वहां से पैदल चलकर गंगाजल लेकर आए हैं। दिनेश ने बताया कि वे 16 फरवरी को हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले थे और 24 फरवरी की शाम को यहां पहुंचे। उन्होंने महाशिवरात्रि पर गंगाजल से जलाभिषेक किया।