फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने में दिग्विजय कल करेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला 31 अक्तूबर को जेजेपी के जिला कार्यालय में बैठक करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार खातोद करेंगे। बैठक में आगामी 6 दिसंबर को पार्टी के 9वें स्थापना दिवस को बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर जननायक चौधरी देवीलाल की जनकल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाते हुए जेजेपी किसानों, मजदूरों, युवाओं व आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। बैठक में दिग्विजय चौटाला के साथ साथ डॉ. के सी बांगड़, जिला सचिव वीरेन्द्र, नारनौल हलका प्रभारी राजेश सैनी, महेंद्रगढ़ प्रभारी नरेश द्वारका, नागल चौधरी प्रभारी रविंद्र सांगवान व अटेली प्रभारी ओमप्रकाश इंजीनियर अपने विचार रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें