महेंद्रगढ़। गांव डेरोली अहीर में रविवार को एक ट्रैक्टर के नीचे आने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची के ताऊ अनिल कुमार ने बताया कि उसकी भतीजी नीशु घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से आया और उसने बच्ची को चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई और चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ताऊ अनिल के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया।