फोटो नंबर-03श्याम संकीर्तन में यजमान को सम्मानित करते मंडल के सदस्य। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। श्री श्याम आस्था मंडल के तत्वावधान में होशियार सिंह सैनी के निवास स्थान पर जागरण किया गया। अध्यक्षता मंडल के प्रधान हरिओम गर्ग ने की। आचार्य मनीष शर्मा ने मुख्य यजमान के परिवार सहित बाबा की पवित्र ज्योत प्रज्ज्वलित करवाकर व गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जागरण में आए कलाकारों ने सुंदर-सुंदर झांकी प्रस्तुत की। जागरण में नरेश जैन, मनोज वालिया, बलवान जांगिड़, हेमंत गुप्ता व लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद