फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डायल 112 की टीम ने आत्महत्या करने से बचाया

Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना (महेंद्रगढ़)। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय मुसीबत आने पर डायल 112 पर काॅल करके पुलिस सहायता मांग सकता है। पुलिस शिकायतकर्ता के पास चंद मिनटों में पहुंच कर समस्या का समाधान कर रही है। जिले की डायल 112 की टीम ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोककर बस एक कदम दूर के स्लोगन को सार्थक किया है।
विज्ञापन

थाना सदर कनीना क्षेत्र में तैनात डायल 112 की गाड़ी 0468 पर तैनात पुलिस टीम को जब एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिली तो शीघ्रता से पहुंचकर उसे रोक दिया। पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजकर 55 मिनट पर डायल 112 की टीम को सूचना मिली। सूचना पर डायल 112 की गाड़ी पर तैनात ईएसआई इंद्रपाल, सिपाही भूपेंद्र और एसपीओ कप्तान की टीम ने व्यक्ति से लगातार संपर्क कर उसका पता लगाया और आत्महत्या करने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस ने स्थानीय व्यक्ति की सहायता से व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें