फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 की पुलिस टीम ने दोय लोगों को आत्महत्या करने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना के क्षेत्र में तैनात डायल 112 की टीम ने पिछले 24 घंटे में दो व्यक्तियों को अपनी जीवन लीला समाप्त करने से बचाया है। शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि एक युवक नशे की हालत में आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। युवक की पत्नी ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही तुरंत एसआई राजेंद्र, सिपाही राजेश और एसपीओ सुनील की टीम मौके पर पहुंची और युवक को आत्महत्या करने से पहले ही पकड़ लिया। टीम ने सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए समय पर मौके पर पहुंच कर युवक को अपनी जीवन लीला समाप्त करने से बचा लिया। टीम ने पता लगाया कि घरेलू विवाद के चलते युवक अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहा था। शनिवार दोपहर करीब 3:15 पर एसआई राजेंद्र, सिपाही राजेश और एसपीओ सुनील की टीम को सूचना मिली कि रेवाड़ी रोड पर नदी के घने जंगल में एक व्यक्ति अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश कर रहा है। इसकी सूचना डायल 112 पर एक राह चलते युवक ने दी। युवक ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह व्यक्ति नहीं माना, तब इसकी सूचना युवक ने डायल 112 पर दी। टीम को सूचना मिलते ही चंद मिनटों में ही बताए हुए स्थान पर पहुंची और युवक को आत्महत्या करने से पहले ही पकड़ लिया। डायल 112 की टीम ने युवक से पूछताछ कर पता लगाया कि घरेलू विवाद के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहा था। पुलिस की टीम द्वारा युवक को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें