फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डायल 112 पुलिस टीम ने घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर के गांव नांगल दर्गु क्षेत्र से घायल की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू करवाया। जिले में तैनात ईआरवी की गाड़ियों पर कार्यरत पुलिस की टीमें अभी तक कई लोगों की जान बचा चुकी हैं। मंगलवार को दोपहर बाद थाना निजामपुर क्षेत्र में तैनात इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन पर तैनात पुलिस कर्मचारी सहायक एचसी मुकेश, सिपाही बलवान और एसपीओ की टीम को घायल व्यक्ति के संबंध में सूचना मिली। गाड़ी पर तैनात पुलिस की टीम सूचना मिलने के 10 मिनट में घटना स्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें