फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीमद्भागवत कथा में ध्रुव चरित्र का किया वर्णन

Sat, 06 Jul 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- गांव खेड़ी तलवाना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान वामन अवतार की झांकी निका
विज्ञापन
कनीना। राधा कृष्ण मंदिर तलवाना में दास मोहित कौशिक महाराज के सान्निध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव चरित्र से भक्तों को भाव विभोर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भक्ति की उम्र ध्रुव सिखाते हैं। ध्रुव ने मात्र 5 वर्ष में भगवान को पा लिया और आज कथा में बताया की असली पुत्रवती वही नारी कहलाने लायक है, जिसका पुत्र राम का भक्त हो सेवक हो। कथा में भरत चरित्र के माध्यम से बताया की भरत ने जीवन में सब कुछ त्याग दिया और भक्ति से राजा रहुगन को भी मुक्ति का उपाय बताया। भगवान को पाने के लिए पैसा, वैभव , भोग आदि नही चाहिए भावना से भगवान को पाया जा सकता है।
भगवान को पाने के लिए कोई भी बहाना चल सकता जैसे अजामिल ने अपने पुत्र के नाम उच्चारण से अपने आपको भगवान के चरणों में स्थान पाया। व्यक्ति सच्ची निष्ठा से अगर जीवों की सेवा करे तो उसको परमात्मा तुरंत मिल सकता है। कथा में खेड़ी तलवाना से पहुंचे दास मोहित कौशिक ने कहा कि इस मास में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है। इस अवसर पर ओपी कौशिक, मूल सिंह, रिंकू, जॉनी, योगेश, रोशन, बाला, कमला, सुनीता, बबिता, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें