फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर कट की मांग को लेकर धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। 152डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेहलंग-बाघोत कट की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 19वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को कांग्रेस नेता डॉ. हिम्मत यादव ने धरने पर जाकर अपना समर्थन दिया। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार किरण चौधरी का समर्थन संदेश लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। किरण चौधरी ने यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाने का प्रयास किया परंतु उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया। इस लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक राज्यपाल से लेकर के राष्ट्रपति तक केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से लेकर के प्रधानमंत्री तक सभी दरवाजों को खटखटाने का काम करेंगे। इसके आगे इस आंदोलन को हर प्रकार से शक्ति प्रदान करने का काम करेंगे। भोले बाबा की धरती है, यहां लाखों श्रद्धालु कावड़ अर्पित करते हैं और 40-50 गांव को यह सुविधा मिलने से लोगों की राहें भी आसान होंगी। इस पर तकनीकी खामियां न निकालते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए। अन्यथा यह धरना विशाल आंदोलन का रूप लेगा और सरकार को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें