फोटो संख्या:58- गोशाला धोलपोश आश्रम महेंद्रगढ़ में गोसेवकों को सम्मानित करते बाबा भगवान दास जन
महेंद्रगढ़। दिवाली के पंचपर्व के प्रथम पर्व धनतेरस पर श्री बाबा भगवान दास जन जागरण वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरण कर पर्व मनाया गया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कार्यकारिणी के साथ मंगलवार को झुग्गी-झोपड़ियों के परिवारों को मिठाई व गर्म वस्त्रों का वितरण किया। सुरेश शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन जरूरतमंदों के घरों में खुशियां लाने के लिए लगातार काम करता है। फाउंडेशन का प्रयास आम जनता के हितों की रक्षा करते हुए उनको न्याय दिलाना है। इस अवसर पर श्री गोशाला धोलपोश आश्रम के प्रधान रविंद्र तिवाड़ी, मास्टर महाबीर शर्मा, एडवोकेट राहुल कौशिक, सुकेश दीवान, प्रदीप कौशिक मौजूद रहे।