नारनौल। क्षेत्र के गांव जैलाफ में बुजुर्गों की धरोहर प्राकृतिक जल स्रोत ढाबा जोहड़ को संरक्षित कर सौंदर्यीकरण को लेकर समाधान शिविर में ज्ञापन सौंपा गया। छाजूराम रावत ने कहा कि बुजुर्गों की जल, जंगल-जमीन को जीवन की अवधारणा मानते हुए प्राकृतिक जल स्रोत ढाबा जोहड़ पूर्वजों व बुजुर्गों की धरोहर है, जिसे संरक्षित कर सौंदर्यीकरण किया जाए। उन्होंने मांग की है कि ढाबा जोहड़ के मौलिक स्वरूप व दायरे को बरकरार रखते हुए हरियाणा सरकार के जोहड़ व बावड़ियों को संरक्षित रखने की परियोजना में शामिल किया जाए, जिससे बुजुर्गों की धरोहर ढाबा जोहड़ के मौलिक स्वरूप को संरक्षित कर बनाया रखा जा सके। संवाद