फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीजीपी ने महेंद्रगढ़ के गांव मेघनवास में ई-क्लीनिक का किया उद्घाटन

Sun, 08 Oct 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने महेंद्रगढ़ के गांव मेघनवास में ई-क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस दौरान गांव के मौजिज लोगों ने कपूर का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यदि मन में दृढ़ निश्चय किया जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसी दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते युवा डॉक्टरों की टीम ने जिस मेहनत पर लग्न के साथ इस ई- क्लीनिक की परिकल्पना को साकार किया है, वह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस ई-क्लिनिक के खुलने से यहां के स्थानीय निवासियों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा।
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि यह ई-क्लीनिक नरतत्वम फाउंडेशन द्वारा नो प्रॉफिट नो लॉस की अवधारणा पर शुरू किया गया है। ई-क्लीनिक में मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सकों के साथ निशुल्क वीडियो कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा, दवाइयां और पैथोलॉजी लैब टेस्ट भी बहुत ही किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर आईएमए के डॉक्टर भी मौजूद रहे।
ग्रामीणों व पंचायत व सामाजिक संगठनों ने उठाई मांगें
विभिन्न सामाजिक एवं ग्रामीण संगठनों की ओर से डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर महेंद्रगढ़ शहर में पुलिस जिला बनवाने, बस स्टैंड पर एक स्थायी पुलिस चौकी खुलवाने, जन समस्याओं को देखते हुए महेंद्रगढ़ शहर में एक महिला थाना खोलने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों ने बताया कि महिला से अपराध होने पर नारनौल थाने जाना पड़ता है। महिलाओं को नजदीक न्याय मिल सकेगा। वहीं नहरी हादसों के लगातार बढ़ रहे आंकड़े को ध्यान में रखते हुए महेंद्रगढ़ क्षेत्र में एसडीआरएफ ब्रांच खोलने की भी मांग उठाई गई। वहीं बढ़ती आबादी को देखते हुए महेंद्रगढ़ शहर और कनीना थानों में 112 का गाड़ियों की संख्या बढ़ाने व शहर में पुलिस कर्मचारियों की कमी को दूर करने की मांग की। शहर थाना प्रभारी मूलचंद को सभी मांगों के ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें