फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धा

विज्ञापन
फोटो नंबर-13हुडा सेक्टर में सुंदरकांड का पाठ करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हुडा सेक्टर-1 में मंगलवार रात धार्मिक माहौल उस समय भक्तिमय हो उठा, जब श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जितेंद्र शर्मा ने यजमान जयप्रकाश गोयल से विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करवाकर बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। इसके बाद हनुमान चालीसा और रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ, जिसमें कई विद्वानों ने मधुर स्वर में दोहे-चौपाइयों का गायन किया। आचार्य क्रांति निर्मल और डॉ. ओमप्रकाश के भजनों पर भी भक्त झूम उठे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें