फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति से मिलता है आत्मिक शांति का मार्ग : मोरध्वज

विज्ञापन
फोटो नंबर-03भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
नारनौल। शहर के निजामपुर रोड स्थित श्याम कॉलोनी में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन सैकड़ों महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह से कलश यात्रा में भाग लिया। मुख्य यजमान अभिषेक शर्मा सहित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्याम कॉलोनी पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। कथा व्यास आचार्य मोरध्वज शुक्ला ने श्रीमद्भागवत का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति से कथा सुनने पर आध्यात्मिक कल्याण होता है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें