फोटो नंबर-02यजमान परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से मंगलवार रात पुरानी कचहरी के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ कराया गया। मंडल प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने अध्यक्षता की जबकि संरक्षक महेश शर्मा मौजूद रहे। पंडित जितेंद्र शर्मा ने यजमान नरेंद्र यादव व परिवार से पूजन करवाकर ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। इसके बाद हनुमान चालीसा, रामधुन और सुंदरकांड पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने मधुर भजनों का आनंद लिया और धमाल पर जमकर झूमे। समापन पर यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। संवाद