फोटो संख्या: 70 सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालु---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी में आयोजित सातवें बालाजी के विशाल भंडारे में शहर व क्षेत्र के 15 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह आठ बजे हवन के बाद संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया।
सब्जी मंडी के प्रधान सूरत सिंह सैनी एवं बालाजी भक्त गोविंदराम सैनी ने बताया कि मंडी व्यापारियों की ओर से हर वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंगलवार सुबह आठ बजे हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। संगीतमय रामचरित्र मानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें अटेली से पधारे कलाकार कमलेश सैनी की पार्टी द्वारा रामायण की चौपाइयों के साथ-साथ बालाजी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
दोपहर 12:15 बजे हनुमान जी का भोग लगाने के बाद भंडारा शुरू किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका के प्रधान रमेश सैनी, समाजसेवी रामकुंआर यादव, नारनौल नगर परिषद की प्रधान कमलेश सैनी, रघुबीर सिंह सैनी, पूर्व एसडीएम संदीप सिंह, व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी, प्रवक्ता अमर सिंह सोनी मौजूद रहे।