फोटो नंबर-05सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। पुरानी मंडी स्थित जलमहल के पास श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य क्रांति निर्मल ने की जबकि पंडित महेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यजमान गजराज यादव परिवार सहित पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के बाद हनुमान चालीसा और रामधुन के साथ पाठ शुरू हुआ। पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा व दिनेश बारी ने मधुर स्वर में चौपाइयों का गायन किया। भजन संध्या में श्रद्धालु झूम उठे। अंत में यजमान परिवार का सम्मान किया गया। संवाद