फोटो नंबर-18गीता पाठ में भाग लेते श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से कार्तिक मास के समापन पर मंगलवार रात बहरोड़ रोड स्थित मास्टर शिवहरी एवं मधु यादव के निवास पर गीता पाठ और सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान सुरेंद्र यादव ने की। सुरेंद्र सैनी ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मधु ने अष्टादश श्लोकी गीता पाठ और मास्टर शिवहरी ने 12वें अध्याय भक्ति योग का पाठ किया। भजन संकीर्तन में चेतन जिंदल, मास्टर रतनलाल, अनीता शर्मा सहित अन्य गायकों ने भजन प्रस्तुत किए। संवाद