फोटो 02 यजमान को बालाजी का चित्र भेंट करते मंडल प्रधान व अन्य। स्रोत: मंडल
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल की ओर से मंगलवार रात कर्मचारी कॉलोनी में साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आचार्य अश्वनी शर्मा ने पूजा-अर्चना कर पाठ का शुभारंभ किया। मंडल सदस्य प्रवीण सोनी ने मुख्य यजमान नवीन शर्मा व मयंक शर्मा को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मास्टर गौतम, महावीर प्रसाद अग्रवाल, रामानंद शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, विजय हल्दी और राकेश गुप्ता ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। अंत में मंडल प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को बालाजी महाराज का प्रसाद वितरित किया। संवाद