फोटो 03 यजमान को स्मृति चिह्न भेंट करते मंडल सदस्य। स्रोत: मंडल
नारनौल। श्री श्याम आस्था मंडल की ओर से वीरवार को हुड्डा सेक्टर में साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रधान हरिओम गर्ग ने की। आचार्य योगेश शास्त्री ने रामसिंह एवं वीणा देवी कोकचा के परिवार सहित मंत्रोच्चार के साथ बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्वलित करवाई। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद अंकुर शर्मा, सुधांशु शर्मा, संजय शर्मा और संजय गोयल ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। अंत में अनिल लखा ने धमाल प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंडल ने यजमान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद