नारनौल। नहर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में श्री श्याम महायज्ञ आयोजन समिति का साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी लाइटें व दरबार का अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति प्रधान दौलतराम गर्ग ने की। आचार्य नारायण शास्त्री ने मुख्य यजमान से विधिवत पूजन करवाया। इसके बाद डॉ. राहुल शर्मा ने आजा श्याम आजा, शिवा ने किस्मत वालों को मिलता है, प्रवीण शर्मा ने शिव-पार्वती वंदना, पीहू जैन ने कीर्तन की है रात जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर नितिन, विजय रईस, पप्पी छक्कड़ व निखिल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद