फोटो 06 यजमान को स्मृति चिह्न भेंट करते मंडल सदस्य। स्रोत: मंडल
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन मोहल्ला रावका में पवन सोनी के निवास पर हुआ। आचार्य अश्वनी शर्मा ने गणेश पूजन नवग्रह पूजा करवा कर बाबा की ज्योत प्रज्वलित करवाई। गणेश वंदना, हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें महावीर प्रसाद अग्रवाल ने आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन व राजेश सोनी ने डमरू बाजे रे सालासर में हनुमान विराजे और नवीन बंसल ने मौज हो गई हमारी हमारी रोज हो गई आदि भवन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। संवाद