फोटो नंबर-05संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। संव
नारनौल। मोहल्ला सलामपुरा स्थित भूप कॉलोनी में श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य क्रांति निर्मल ने की जबकि पंडित महेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। पंडित अजय शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ हुआ। इसके बाद भजनों की प्रस्तुति ने माहौल भक्तिमय बना दिया। अंत में यजमान परिवार को सम्मानित किया गया। संवाद