03jjrp04- कांग्रेस सेवादल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। स्रोत : पार्टी
नारनौल। शाहपुर दोयम मार्ग स्थित महंत तेजादास आश्रम पटीकरा में 11 से 21 अक्टूबर तक होने वाले पंचकुंडीय मनोकामना सिद्धि महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यज्ञ मंडप तैयार हो चुका है और रंग-रोगन व सजावट का काम चल रहा है। महंत नंदकिशोर दास महाराज ने कहा महायज्ञ का उद्देश्य सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नवरात्र के दौरान महायज्ञ में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की। आयोजन को लेकर आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री समेत अनेक श्रद्धालु व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। संवाद