फोटो नंबर-08प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह शनि मंदिर के पीछे स्थित मोहल्ला पालतियान से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ मास की सप्तमी के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी में सर्वप्रथम ठाकुर जी का पूजन किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शिव कुमार गोयल परिवार यजमान रहा जिन्होंने श्रद्धालुओं का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बारिश के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों व मंजीरों की थाप पर राधे-राधे का संकीर्तन करते हुए मोहल्ला पालतियान से चांदुवाड़ा तक परिक्रमा की। संवाद