फोटो संख्या:64- माता भूरा भवानी मंदिर में भजन करती महिला मंडली--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। नवरात्र के छठे दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में शहर महेंद्रगढ व गांव सिसोठ, रिवासा से जयकार लगाते हुए कमलेश देवी निंम्भेड़िया के नेतृत्व में 31 महिला श्रद्धालु माता भूरा भवानी मंदिर में पहुंचकर ध्वजा चढ़ाई। मंदिर में पूजा अर्चना की। उनका मंदिर में पहुंचने पर महंत शक्तिनाथ महाराज ने स्वागत किया।