नारनौल। मोहल्ला सराय ढुसरान में स्थित गुड़गांव वाली माता मंदिर में शुक्रवार को मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की। मेले का आयोजन प्रजापति समाज ट्रस्ट के द्वारा किया गया। प्रधान हर नारायण ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर कमेटी की तरफ से पदाधिकारियों व सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई थी। माता को भोग लगाने के बाद हलवा व चने का प्रसाद वितरित किया गया। मेले में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख शांति के लिए मनोकामना मांगी। इस अवसर पर मास्टर रामावतार, डॉ. राधेश्याम, बलवान सिंह, संजय, प्रेमचंद, गजराज सिंह, डॉक्टर जितेंद्र, छेलूराम, राहुल, सुनील, रामचंद्र, लीलाराम, मुरारी लाल आदि मौजूद रहे।