फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने मांगी मन्न्त

Fri, 02 Aug 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव फतेहपुर के प्राचीन शिव मंदिर में जागरण, भंडारा व मेला आयोजित किया गया। जागरण पार्टी ने शिव भोले की महिमा का गुणगान कर उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में धौंक लगाकर प्रसाद ग्रहण किया व शिव भोले से सुख समृद्धि की मन्नत मांगी। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर विजय श्री का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से जो भोले बाबा के चरणों में आता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावन के महीने में शिव उपासना, सोमवार का व्रत, दान, भंडारा तथा शिव महाकथा का श्रवण हमारी सनातन परंपरा है। भंडारे से समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारा बढ़ता है। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अतरलाल का स्वागत किया। इस अवसर पर राम प्रताप प्रधान, महावीर पूर्व सरपंच, गुरमीत पंच, सुरेंद्र नंबरदार, रोशन लाल पंच, प्रोफेसर दयाराम, हनुमान, यशपाल, टेकचंद, लालचंद, धर्मचंद, इंद्राज, महेश, परवीन मौजूद रेह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें