फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जैतपुर व खाटू धाम के लिए श्रद्धालु रवाना

Thu, 14 Mar 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना में आसपास क्षेत्र में जगह-जगह खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिविर लगाए गए हैं। पिछले वर्ष के श्याम मंदिर कनीना से निशान यात्रा हुड़िया जैतपुर स्थित खाटू धाम पहुंची थी, जबकि इस वर्ष दो यात्राएं जाएंगी। जैतपुर व खाटू धाम के लिए श्रद्धालु निकल पड़े हैं।
विज्ञापन

भक्त एक जैतपुर जाते हैं जो कनीना से महज 22 किमी दूर है। जबकि दूसरा धाम कनीना से करीब 190 किमी दूर है। दोनों ही स्थानों पर 21 मार्च तक भारी भीड़ रहेगी। इस मेले में भक्त निशान लेकर पहुंचते हैं और बाबा को अर्पित करते हैं। हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्त जैतपुर जाते हैं।
जो भक्त खाटू धाम राजस्थान नहीं पहुंच पाते हैं वे जैतपुर धाम जाते हैं। कोटिया बस स्टैंड स्थित भक्ति मंदिर के पुजारी घनश्याम दास ने बताया कि हर वर्ष यहां से हजारों की संख्या में खाटू श्याम धाम पर निशान लेकर लोग जाते हैं। कोटिया बस स्टैंड पर लगाए शिविर में झज्जर व कोसली की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की जाती है। खाटू श्याम मेला 21 मार्च को लगेगा। यहां के श्रद्धालु कनीना से मोहनपुर, भोजावास, राता से होते हुए प्रतापपुर व जैतपुर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें