फोटो संख्या:70- गांव नांवां में श्रीमद्भागवत कथा में पूजन करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
सतनाली। गांव नांवां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा वाचक मानवानंद महाराज श्रीधाम जनकपुर ने कहा कि जो तीनों कालों में अपरिवर्तित रहता है वही सत्य है, जबकि बदलने वाली चीजें असत्य हैं। उन्होंने बताया कि सच्ची प्रसन्नता धन या भौतिक सुखों से नहीं, बल्कि सत्य ज्ञान और अच्छे विचारों से मिलती है। कथा में भगवान भक्ति, धर्म और मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और अंत में आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद