फोटो नंबर-13प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत-संस्था
नारनौल। शहर में भक्ति की अलख जगाने वाली राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को प्रभात फेरी रेवाड़ी रोड़ स्थित सुभाष नगर से निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ यजमान बिजेंद्र सैनी ने अपने नवनिर्मित मकान से ठाकुर जी की आरती कर किया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल भक्त झूमते-गाते हुए राधे-राधे के जयकारों के साथ आगे बढ़े, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भजन-कीर्तन किया। संवाद