फोटो 03 यजमान को स्मृति चिह्न देते मंडल सदस्य। स्रोत: मंडल
नारनौल। श्री श्याम आस्था मंडल की ओर से रविवार को पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में साप्ताहिक संकीर्तन आयोजित किया गया। मुख्य यजमान भगवान शर्मा व उनकी पत्नी रेखा शर्मा रहे। आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्वलित कराकर गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संजय गोयल, संजय शर्मा, सज्जन शर्मा और विकास जांगिड़ ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण श्याममय कर दिया। अंत में अनिल लखा ने धमाल प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंडल की ओर से यजमान परिवार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संवाद