नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल की ओर से मंगलवार रात मालवीय नगर में साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आचार्य अश्वनी शर्मा ने मुख्य यजमान ओम प्रकाश अरोड़ा से पूजा-अर्चना करवाकर हनुमान चालीसा के साथ पाठ का शुभारंभ किया। इसके बाद भजन संध्या में विजय हल्दिया, महावीर प्रसाद अग्रवाल, रामानंद शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, नरेंद्र गर्ग और राकेश गुप्ता ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मंडल के प्रमुख सदस्य नरेंद्र गर्ग ने मुख्य यजमान ओम प्रकाश अरोड़ा को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। संवाद