फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो नंबर-06प्रभात फेरी में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से रविवार सुबह मोहल्ला कायस्थवाड़ा से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राधे-राधे का संकीर्तन किया। मुख्य यजमान मनोज गोस्वामी के निवास पर पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। संरक्षक चेतन जिंदल ने यात्रा को रवाना किया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए नलापुर, मोटा महादेव और फ्रांसखाना सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। प्रधान भूपेश संघी ने बताया कि प्रभात फेरी से एकत्रित राशि गोसेवा में लगाई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें