फोटो नंबर-04प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत-संस्था
नारनौल। धार्मिक संस्था श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन भूप कॉलोनी से किया। सुबह की पहली किरण के साथ ठाकुर जी की आरती कर चंदन तिलक लगाया गया। इसके बाद यजमान के निवास से प्रभात फेरी प्रारंभ होकर भूप कॉलोनी में परिक्रमा करती हुई आगे बढ़ी। ढोल, मृदंग और मंजीरों की मधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने राधे-राधे नाम का जाप करते हुए नाचते-गाते संकीर्तन किया। संवाद