फोटो नंबर- 05मोहल्ला चौधरियान में प्रभात फेरी निकालते लोग। स्रोत-संस्था
नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को मोहल्ला चौधरियान के नजदीक शिव मंदिर से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान राकेश चौधरी से ठाकुर जी एवं निशान का पूजन करवाया गया। संस्था के संस्थापक घनश्याम गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई। शुभारंभ मोहल्ला चौधरियान से हुआ जो देवस्थान, गुरुद्वारा व ईदगाह से होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए। भजनों पर झूमे। इस अवसर पर संदीप गोयल, जया अग्रवाल, रजनी गर्ग, कृष्ण शर्मा, संतोष कुमारी, रेखा संघी, पिंकी, मीडिया प्रभारी सोमदेव शर्मा, चेतन जिंदल, भूपेश संघी, सुभाष गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद