फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 9.18 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Fri, 01 Mar 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी नगरपालिका कार्यालय में वित्त वर्ष बजट को लेकर एक बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता नपा सचिव सौरभ जैन ने की। बैठक में चेयरमैन सहित सभी वार्ड पार्षद और नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आमदनी व खर्च के साथ बजट प्रस्तुत किया। बैठक में बताया कि चालू वित्त वर्ष में नगरपालिका को विकास शुल्क, फायर टैक्स, प्रोपर्टी टैक्स, बिजली टैक्स, किराया, स्टांप ड्यूटी, बिल्डिंग फीस, टावर फीस, टेंडर फीस, रोड कट चार्ज सहित दस-बारह प्रकार से 7 करोड़ 95 लाख 36 हजार की आमदनी होगी। इसके साथ ही नगर पालिका चालू वित्त वर्ष में 9 करोड़ 18 लाख रुपए विभिन्न तरह के विकास कार्यों पर खर्च करेगी। उन्होंने बताया नगरपालिका का विकास और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा। जिस पर 6 करोड़ रुपए विकास व साफ सफाई पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि कर्मचारियों की सैलरी व वाहनों की रिपेयर सहित अन्य पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन



नपा की वित्त बजट मीटिंग में साफ-सफाई व विकास पर विशेष फोकस रखा गया है। छह करोड़ रुपए शहर के विकास और साफ-सफाई पर खर्च किया जाएगा।
सौरभ जैन, नपा सचिव नांगल चौधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें