फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 136 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद डी प्लान के तहत वर्ष 2022-2023 में 136 करोड़ की लागत से शहर में विकास कार्य कराएगी। इसके तहत गलियां पक्की की जाएंगी। पार्कों और गोशालाओं में टिन शेड लगाए जाएंगे। शहर की दस गलियां पक्की की जानी हैं। इस विकास कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की अधिकांश गलियां कच्ची होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गलियों को पक्का करवाने के लिए शहरवासी नगर परिषद में काफी शिकायत कर चुके हैं। अब ये गलियां डी प्लान के तहत पक्की की जाएंगी। गोशालाओं में टिन शेड का निर्माण करवाया जायेगा। टिन शेड के निर्माण कार्य के लिए लगभग 35 लाख रुपये खर्च होंगे। इनके अलावा नंदी गोशाला की बाउंड्री, नंदी गोशाला में गायों के लिए टिन शेड, महिला कॉलेज में टिन शेड, शहीद स्मारक पटीकरा में बाउंड्री, मोहल्ला बावड़ी में हॉल का निर्माण, नसीबपुर में धानक चौपाल की बाउंड्री, अनाथ गोशाला में टिन शेड, सैन चौक स्थित शिव मंदिर बगीची में हॉल का निर्माण, गांधी कॉलोनी में हाल का निर्माण, पटीकरा पार्क में झुला, बाबा निहाल पार्क पटीकरा में टिन शेड, मोहल्ला कोलियान में हॉल का निर्माण, इंदिरा कॉलोनी में पीने के पानी की पाइप लाइन, गोमाता उपचारशाला में टिन शेड, मोहल्ला पुरानी मंडी में पार्क की चहारदीवारी बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

ये गलियां की जाएंगी पक्की
गली लागत (लाख में)
रेवाडी रोड से संजय गोस्वामी गली - 1.20
माली टीबा में दिनेश हाउस से दाताराम हाउस - 2.50
माली टीबा में ओमप्रकाश हाउस से सुबेसिंह हाउस - 2.50
महावीर धर्मकांटा से किस्मत हाउस - 2.50
महावीर रोड गणेश कॉलोनी में राजेंद्र ठेकेदार हाउस - 5.80
गांव पटीकरा में रामस्वरूप नंबरदार हाउस - 5.02
रघबीर हाउस से जयसिंह हाउस - 5.00
रामादेवी हाउस से नरेंद्र कुमार हाउस - 3.00
नहर से टहला काकड तक 9.38
गणेश कॉलोनी में कैलाश चंद से सतपाल थानेदार हाउस - 4.00
सीआईए रोड धोबी सभा - 3.00
-
इन स्थानों लगाए जाएंगे टिन शेड
टिन शेड लागत
नंदी गोशाला खालड़ा मंदिर - 8.00
नंदी गोशाला में गायों के लिए खोर कवर- 5.00
महिला कॉलेज में टिन शेड - 3.00
अनाथ गोशाला में टिन शेड - 5.00
बाबा निहाल पार्क पटीकरा में टिन शेड - 5.00
गोमाता उपचार शाला में टिन शेड - 9.00
-
इन स्थानों पर बनेंगे हॉल
मोहल्ला बावड़ीपुर निकट यादव सभा - 4.20
सैन चौक के पास शिव मंदिर बगीची में हाल का निर्माण - 4.49
गांधी कॉलोनी में हाल का निर्माण - 4.70
मोहल्ला कोलियान में हॉल का निर्माण - 2.10
-
पार्कों की चहारदीवारी और ट्रैक निर्माण
नंदी गोशाला में चारदीवारी - 9.00
शहीद स्माकर पटीकरा में चारदीवारी - 9.00
धानक चौपाल नसीबपुर में चारदीवारी - 6.00
डीईओ कार्यालय के पास पार्किंग क्षेत्र में टाइल - 8.00
पटीकरा पार्क में बच्चों के लिए झुला - 3.00
इंदिरा कॉलोनी में पीने के लिए पाइप लाइन - 1.93
मोहल्ला पुरानी मंडी में पार्क में ट्रैक व चारदीवारी - 5.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें