फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली का विकास कराना प्राथमिकता : अनीता

Wed, 25 Sep 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 20अटेली में कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालती अनिता यादव। स्त्रोत-प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। पूर्व सीपीएस और अटेली हल्के से कांग्रेस उम्मीदवार अनीता यादव ने मंगलवार को अटेली और कनीना शहर में रोड शो निकला। रोड शो नए स्टैंड अटेली में कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड अटेली शहर के बीचों-बीच झंडा चौक से होते हुए नांगल मोड़ पर खत्म हुआ। वहीं कनीना में शहर के अंदर से निकला। अनीता यादव ने कहा कि अटेली का विकास कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने चिरंजीवी योजना की तर्ज पर 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। गरीब परिवारों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। कांग्रेस का घोषणा पत्र सर्व समाज के हित में बनाया है। महंगाई से राहत के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। इस मौके पर महेंद्र सिंह राता, संजय गोयल, कमलेश सैनी, जितेंद्र तोबड़ीया, वेद प्रकाश आर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें