फोटो 23नारनौल डिपो महाप्रबंधक का देवदत्त का स्वागत करते डिपो के कर्मचारी।संवाद
- फोटो : संवाद
नारनौल। हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो में महाप्रबंधक मनोज शर्मा के स्थानांतरण के बाद महाप्रबंधक देवदत्त ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले देवदत्त गुरुग्राम में तैनात थे। शुक्रवार को कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। महाप्रबंधक देवदत्त के स्वागत में अनिल भीलवाड़ा, यजुवेंद्र क्लर्क, जितेंद्र स्याना, प्रीतम बागड़ी, देवव्रत सीहोर, सुरेंद्र वकील, सुंदर, करतार इंस्पेक्टर, सतीश सीआई, अशोक गोमला इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे। संवाद