फोटो संख्या:77- विष्णु कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण-रूकमणी की झांकी
महेंद्रगढ़। पूर्व नगरपालिका प्रधान शकुंतला मित्तल के सानिध्य में लाला मंगतूराम महाशय की धर्मशाला में मित्तल परिवार ने पितृ मोक्ष के लिए सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। छठे दिन वृंदावन धाम से आचार्य योगेश महाराज ने रुक्मिणी-श्रीकृष्ण विवाह की कथा सुनाई। बाबूलाल मित्तल, धन्नाराम मित्तल और अजय मित्तल सपरिवार कार्यक्रम के यजमान थे। समाजसेवी संजय मित्तल ने मंच संचालन किया। मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में बच्चों द्वारा बनाई गई रुक्मिणी-श्रीकृष्ण विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कथा व्यास ने बताया कि रुक्मिणी ने शिशुपाल से जबरन विवाह तय होने पर श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर सहायता मांगी। संवाद