महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित दीवान कॉलोनी में श्री राधा-बल्लभ सेवा परिवार समिति एवं समस्त भक्तों की ओर से चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई गई। वृंदावन धाम से पधारे आचार्य योगेश महाराज के द्वारा शिव पार्वती विवाह की कथा का वर्णन किया गया।
इस अवसर पर मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियां भी बनाई गई। इससे पूर्व उन्होंने सती चरित्र, राजा दक्ष की कथा, सती का पार्वती अवतार, शिव प्राप्ति के लिए सती की तपस्या आदि प्रसंग सुनाए गए। शिव पार्वती की कथा का वर्णन करते हुए कथावाचक आचार्य योगेश महाराज ने बताया कि पूर्व जन्म में भी पार्वती ने शिवजी को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी इसलिए अगले जन्म में भी शिव पार्वती का विवाह हुआ और दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। भगवान शंकर दूल्हा बनकर दक्ष राजा के यहां भूत प्रेतों की बारात लेकर पहुंचे व सभी महिलाओं ने मंगल गीत गाए और विवाह की खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सरिता राठी, संजय राठी, जुगल किशोर राजस्थानी, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, सुभाष झूकिया, एडवोकेट मनीष दीवान, स्वाति दीवान, मक्खनलाल बचीणी, कमलेश बचीणी, नितिन राजस्थानी, राजेश दीवान, रतन राठी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।