फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीराम के आदर्श व जीवन प्रसंगों का किया वर्णन

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- कनीना में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान कथा सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
कनीना। अनाज मंडी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला के सामने चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति व आस्था के साथ कथा का श्रवण किया। अयोध्या से पधारे कथावाचक राम जीवन महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथावाचक ने बताया कि प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा व धर्म पालन की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने श्रीराम के वनवास काल के दौरान किए गए संघर्ष, ऋषि-मुनियों की सेवा और राक्षसों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया। कथा के दौरान ताड़का वध, ऋषियों की रक्षा व जनकल्याण से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया गया। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन और सुंदर झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें