फोटो संख्या:75- गांव गोमला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उपस्थित महिलाएं--स्रोत- आयोजक
- फोटो : हाईवे पर दही चौकी में लगा जाम।
कनीना। गांव गोमला के बाबा भीष्म दास मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में ध्रुव भगत की कथा का वर्णन किया गया। कथा का वाचन आचार्य प्रशांत अवस्थी ने किया। बताया कि भक्त ध्रुव ने पांच वर्ष की अवस्था में भगवान नारायण को प्राप्त कर लिया था। यदि व्यक्ति संकल्प कर ले तो वह भगवान की प्राप्ति भी कर सकता है। दुखों को किसी दूसरे को बताने के बजाय भगवान के सामने उनका स्मरण करना चाहिए। इस मौके पर कमलेश, शिवानी, रजनी, प्रियंका, रचना, रोशनी, देवकी, अन्नू लता, दीपिका, हेमलता, पूजा, सुरेश, मनीषा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद