महेंद्रगढ़। मंदिर कमेटी व शहरवासियों के सहयोग से माता मसानी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा के दूसरे दिन तीनों देवो द्वारा भगवती की आराधना, श्रीराम का चरित्र, श्रीकृष्ण की लीला का वर्णन किया।
कथा वाचक पंडित हेमराज भारद्वाज करीरा वाले ने बताया कि माता मसानी मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत कथा में वीरवार को श्रद्धालुओं को बताया कि महिषासुर स्वर्ग लोक पर अपना अधिकार जमाना चाहता था और सभी देवताओं से युद्ध कर रहा था। महिषासुर के आंतक से परेशान सभी देवता भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पास जा पहुंचे। देवताओं ने त्रिदेवों को जानकारी दी। तीनों देवो ने मां भगवती की अराधना की। उसके बाद मां भगवती ने महिषासुर राक्षस का वध किया। उन्होंने श्रीराम के चरित्र के बारे में बताया कि श्रीराम को एक आदर्श पुरुष के रूप में चित्रित किया है, जिनमें सभी प्रकार के गुणों का समावेश है। उन्होंने श्रीकृष्ण के चरित्र के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह कथा 21 मार्च तक चलेगी।