फोटो संख्या:68- गांव खेड़ी तलवाना में कथा सुनती महिलाए--ं--स्रोत आयोजक
कनीना। उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना स्थित बाबा रामदेव महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा स्थल पर सुबह से ही भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कथा व्यास शिवराम अग्निहोत्री की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म और भक्ति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास शिवराम अग्निहोत्री ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। संवाद