फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त ने एचएसवीपी सेक्टर का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर एक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के साथ सेक्टर में दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में चर्चा की। क्षेत्र निवासियों की तरफ से रखी गईं मांगों को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर एक दी जा रहीं सुविधाओं की कमी के संबंध में रखे गए मामले में बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने अधिकारियों को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए थे। डीसी ने अधिकारियों को साथ लेकर सेक्टर का दौरा किया। सबसे पहले उन्होंने सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। सामुदायिक भवन के रखरखाव के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने यहां पर नियमित रूप से साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाए। इस पर नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए नगर परिषद की ओर से 12 करोड़ का एस्टिमेट मंजूरी के लिए भेजा गया है। उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ, एसडीओ अनिल, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण और एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता दिनेश के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें